Social Activity BSP
बिलासपुर (Social Activity BSP)।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सेवा दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक २४/०३/२०२६ को दाहिर उप-घर प्रभात संजीवनी शाखा में सेवा कार्य को मूर्तरूप दिया गया। इस अवसर पर जरूरतमंदों को व्हीलचेयर, वाकर, पल्स-आक्सीमीटर, सक्शन मशीन, नेबुलाइजर सहित अन्य उपकरण प्रदान किए गए।
इस अवसर पर RSS प्रान्तीय टोली के सदस्य डॉ. विनोद तिवारी (अस्थि रोग विशेषज्ञ), नगर कारवाह श्रीमान् माधव मिश्रा, उपनगर सेवा प्रमुख डॉ. गजेंद्र साहू, शाखा सेवा प्रमुख डॉ. मनोज सोमानी, शाखा कारवाह प्रफुल्ल मिश्रा, मुख्य शिक्षक गोविन्द पमनानी, उपनगर सम्पर्क प्रमुख अरुण निर्णेजक, प्रार्थना प्रमुख जयन्त यादव और गटनायक शिरिष कुमार पाण्डेय सहित शाखा के सभी स्वयंसेवक उपस्थित थे।
कार्यक्रम का उद्देश्य आवश्यकता अनुसार जरूरतमंदों को नि:शुल्क चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराना है। साथ ही शाखा ने आम जनता से अपील की है कि यदि उनके पास किसी उपकरण का उपयोग पूर्ण हो चुका है और वह अनुपयोगी स्थिति में है, तो वे उसे शाखा सेवा प्रभाग से संपर्क कर सहयोग कर सकते हैं।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद

.jpeg)

